Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now
Follow Instagram Page Join Now

बिहार पंचायती राज विभाग में पंचायत सचिव, निम्नवर्गीय क्लर्क, पंचायती राज पदाधिकारी समेत 15,610 पदों पर होगी नई भर्ती

Bihar Panchayati Raj Vibhag Bharti 2024: दोस्तों, बिहार पंचायती राज विभाग में 15 हजार 610 पदों पर होने जा रही है नई बहाली. जिसमे से 4351 पदों पर स्थायी नियुक्ति की जाएगी एवं 11,259 पदों पर अस्थायी नियुक्ति.

यह नियुक्ति प्रक्रिया जल्द हीं पूरी कर ली जाएगी. पंचायती राज विभाग द्वारा निकाली जाने वाली यह भर्ती, मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा 10 लाख रोजगार देने की गई घोषणा में यह एक अहम मूमिका निभाएगी.

पंचायती राज विभाग की यह बहाली पंचायती राज पदाधिकारी, पंचायत सचिव, निम्नवर्गीय लिपिक, लेखापाल सह आईटी सहायक ग्राम कचहरी सचिव तथा अन्य पदों के लिए निकाली जाएगी. सभी पदों के नाम एवं रिक्ति की संख्या की जानकारी निचे दी जा रही है.

इसे भी देखें⇓:

 

4351 पदों पर होगी स्थायी नियुक्ति:-

पदों के नामपदों की संख्या
पंचायती राज पदाधिकारी112
पंचायत सचिव3525
अंकेक्षक28
निम्नवर्गीय लिपिक505
कार्यालय परिचारी05
जिला परिषद् कनीय अभियंता104
जिला परिषद् में निम्नवर्गीय लिपिक72

 

11,259 पदों पर होगी अस्थायी नियुक्ति:-

पदों के नामपदों की संख्या
लेखापाल सह आईटी सहायक7070
तकनीकी सहायक556
कार्यपालक सहायक03
ग्राम कचहरी सचिव1400
ग्राम कचहरी न्यायमित्र2230

 

बता दें की मुख्यमंत्री सोलर स्ट्रीट लाइट योजना 2024-25 के लिए 3090 करोड़ रूपया की स्वीकृति दी गई है. इस योजना के अंतर्गत अगस्त 2025 तक बिहार के 8053 पंचायतों के 1,09,321 वार्डों में 10-10 सोलर स्ट्रीट लाइट लगा दिया जायेगा. अभी तक 4126 पंचायतों के 16397 वार्डों में 1 लाख 65 हजार 903 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाया जा चूका है.

बिहार पंचायती राज विभाग भर्ती 2024 का नोटिफिकेशन जल्द हीं उपलब्ध करा दिया जायेगा. इस भर्ती से सम्बंधित ज्यादा जानकारी जारी होने के उपरांत उपलब्ध करा दी जाएगी.

भर्ती से सम्बंधित तरह की और भी नई-नई अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारा ⇒ Telegram Channel Join करें.