Block Coordinator Jobs in Bihar 2025: जिला प्रोग्राम कार्यालय, इंटीग्रेटेड चाइल्ड डेवलपमेंट सर्विसेज (ICDS) अर्थात समेकित बाल विकास सेवा, छपरा द्वारा पोषण अभियान के अंतर्गत अनुबंध के आधार पर ब्लाक कोऑर्डिनेटर (प्रखंड समन्वयक) की नई बहाली निकाली गई है. यह बहाली विज्ञापन संख्या 03/2025 के अंतर्गत केवल 04 रिक्त पदों के लिए निकाली गई है. इच्छुक अभ्यर्थी विहित प्रपत्र में आवेदन कर सकते हैं. जिला प्रोग्राम कार्यालय (आईसीडीएस) छपरा द्वारा आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि 31/03/2025 है. ब्लॉक कोऑर्डिनेटर की भर्ती 2025 बिहार से सम्बंधित अधिक जानकारी निचे उपलब्ध है.
Bihar ICDS Block Coordinator Vacancy 2025 | |
Recruitment Agency | ICDS Bihar |
Post Name | Block Coordinator |
No. of Vacancies | 04 |
Eligibility | Graduation |
Job Location | Saran, Bihar |
Last Date | 31/03/2025 |
WWW.BIHARSARKARINAUKRI.COM |
Important Dates |
- नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 03/03/2025.
- आवेदन फॉर्म स्वीकार करने की अंतिम तिथि: 31/03/2025.
Block Coordinator Vacancy in Bihar 2025 Notification |
जिला प्रोग्राम कार्यालय (ICDS) छपरा द्वारा निकाली गई ब्लाक कोऑर्डिनेटर भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन अधिकारिक वेबसाइट saran.nic.in पर Recruitment सेक्शन में अपलोड कर दिया गया है. नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए उपरोक्त वेबसाइट पर जाएँ, उसके बाद Recruitment लिंक पर जाएँ तथा वहां से नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं. नोटिफिकेशन डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक निचे भी उपलब्ध करा दिया गया है.
Bihar Block Coordinator Recruitment 2025: Post & Vacancy Details | |
कोटि | रिक्ति |
पिछड़ा वर्ग | 02 |
गैर अरक्षित | 02 |
कुल रिक्ति | 04 |
Block Coordinator Bihar Salary 2025 |
आईसीडीएस बिहार ब्लाक कोऑर्डिनेटर पद हेतु मानदेय (सैलरी) 20,000 रूपया प्रति माह निर्धारित की गई है.
Eligibility Criteria for Bihar ICDS Block Coordinator Vacancy 2025 |
- आवेदक भारत का निवासी होना चाहिए तथा जिस जिले में भर्ती निकाली गई है उसी जिले के स्थानीय निवासी होना चाहिए.
- ब्लाक कोऑर्डिनेटर पद हेतु आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक (Graduation) होना चाहिए.
Age Limit for Coordinator Post 2025 |
पद हेतु आवेदन करने के लिए दिनांक 01/01/2025 को आवेदक की अधिकतम आयु सीमा निम्नलिखित होनी चाहिए.
- अनारक्षित वर्ग (पुरुष) – 37 वर्ष.
- अनारक्षित वर्ग (महिला) – 40 वर्ष.
- पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष एवं महिला) – 40 वर्ष.
- अनुसूचित जाति / अनुसूचित जन जाति (पुरुष एवं महिला) – 42 वर्ष.
ICDS Bihar Block Coordinator Selection Process 2025 |
ब्लॉक समन्वयक पद का चयन शैक्षणिक योग्यता / कार्य अनुभव एवं काउन्सलिंग के आधार पर किया जायेगा. शैक्षणिक योग्यता के अधिकतम 80%, ICDS अंतर्गत कार्य हेतु (1-2 वर्ष का अनुभव होने पर) 5% एवं साक्षात्कार हेतु अधिकतम 15% अंक निर्धारित करते हुए मेधासूचि बनाई जाएगी, जो की इस प्रकार है.
Qualification | % of Marks Scored | Marking Calculator | Max Marks |
Matriculation (10th) | A | AX10% | 10 |
Intermediate (12th) | B | BX20% | 20 |
Graduation | C | CX50% | 50 |
Experience Working with ICDS (1-2 Years) | – | 05 | |
Ineterview | – | 15 | |
Total | 100 |
How to Apply for Block Coordinator Jobs in Bihar 2025 |
ब्लाक कोऑर्डिनेटर पद हेतु आवेदन विहत प्रपत्र में स्वीकार किया जायेगा. विहत प्रपत्र डाउनलोड करने के लिए निचे लिंक उपलब्ध करा दिया गया है. अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म को अच्छी तरह भरें तथा अपने सभी वांछित कागजातों जैसे निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 10वीं / 12वीं / स्नातक का प्रमाण पत्र एवं अंक पत्र, कार्य अनुभव प्रमाण पत्र आदि को निबंधित डाक द्वारा निम्नलिखित पते पर भेज दें. आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि 31/03/2025 शाम 5 बजे तक की है. आवेदन हांथो-हाँथ भी स्वीकार किया जायेगा.
आवेदन भेजने का पता: सारण समाहरणालय, जिला प्रोग्राम कार्यालय (ICDS), छपरा.
Important Links | |
Download Notification & Form | Click Here |
Official Website | Click Here |
जानकारी अच्छी लगी तो अभी Join करें ⇒ | Join Telegram |
Join WhatsApp |
