Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now
Follow Instagram Page Join Now

BPSC TRE 2 Exam Date 2023: बिहार शिक्षक भर्ती फेज 2 का परीक्षा कार्यक्रम हुआ जारी, इस दिन आयोजित होगी यह परीक्षा

BPSC TRE 2 Exam Date 2023: बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा शिक्षक भर्ती फेज-2 का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. यह आवश्यक सुचना आयोग की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर अपलोड कर दी गई है. विज्ञापन संख्या 27/2023 के अंतर्गत निकाली गई विद्यालय अध्यापक तथा हेडमास्टर के चयन के लिए प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जा रही है. यह परीक्षा दिनांक 7/12/2023 से 16/12/2023 के बीच राज्य के विभिन्न जिलों में आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा केवल एक पाली में आयोजित की जाएगी जिसका समय दोपहर 12 बजे से अपरहण 2.30 बजे तक होगा. इस लिंक के माध्यम से बिहार शिक्षक भर्ती लेटेस्ट न्यूज़ 2023 की पूरी जानकारी मिल जाएगी.

 

बीपीएससी टीचर एग्जाम डेट 2023 (फेज-2)

बिहार शिक्षक भर्ती की परीक्षा कब होगी तथा परीक्षा का समय क्या है, इसकी पूरी जानकारी निचे मिल जाएगी. बता दें की BPSC Teacher 2.0 Exam Date 2023 का अधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो चूका है. यदि आप भी इस परीक्षा में होने जा रहें हैं तो इस परीक्षा कर कार्यक्रम जरुर देखें. आपको किस पद के लिए तथा किस विषय की परीक्षा देना इसकी पूरी जानकारी यहाँ दी जा रही है.

एक पाली में होगी परीक्षा: बिहार शिक्षक भर्ती फेज-2 की परीक्षा केवल एक पाली (One Sitting) में होगी. यह परीक्षा 7 दिसम्बर 2023 से 16 दिसम्बर 2023 तक समय अवधि 12pm से 2.30 pm के बिच होगी. इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी सही समय पर अपने परीक्षा केंद्र पर पहुँच जाएँ.

 

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा कार्यक्रम 2023

परीक्षा तिथि: 07/12/2023 (गुरुवार)

  • विषय: संगीत / कला – BC/EBC कल्याण विभाग (वर्ग 9 से 10) तथा SC/ST कल्याण विभाग (वर्ग 6 से 10) के लिए.

परीक्षा तिथि: 08/12/2023 (शुक्रवार)

  • विषय: हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, फारसी, उर्दू, अरबी, बांग्ला, ललित कला, नृत्य, शारीरिक शिक्षा, मैथिलि, संगीत एवं कंप्यूटर :- शिक्षा विभाग (वर्ग 9 से 10) के लिए. BC/EBC कल्याण विभाग (वर्ग 9 से 10) तथा SC/ST कल्याण विभाग (वर्ग 6 से 10) संगीत / कला विषय को छोड़कर

परीक्षा तिथि: 09/12/2023 (शनिवार)

  • विषय: गणित एवं विज्ञान, सामाजिक विज्ञान :- शिक्षा विभाग (वर्ग 6 से 8) के लिए.
  • विषय: भाषा (हिंदी एवं अंग्रेजी) :- BC/EBC कल्याण विभाग (वर्ग 6 से 8) के लिए.

परीक्षा तिथि: 10/12/2023 (रविवार)

  • विषय: अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, उर्दू :- शिक्षा विभाग (वर्ग 6 से 8 के लिए)

परीक्षा तिथि: 14/12/2023 (गुरुवार)

  • प्रध्यानाध्यापक पद के लिए :- BC/EBC तथा SC/ST कल्याण विभाग के लिए.

परीक्षा तिथि: 15/12/2023 (शुक्रवार)

  • 1 से 5 सभी विषय (सामान्य, उर्दू, बांग्ला) :- शिक्षा विभाग तथा SC/ST कल्याण विभाग के लिए.

परीक्षा तिथि: 16/12/2023 (शनिवार)

  • 11 से 12 (सभी विषय) :- शिक्षा विभाग, BC/EBC तथा SC/ST कल्याण विभाग के लिए.

 

BPSC TRE 2.0 Exam Date 2023 (PDF)

 

दोस्तों, BPSC Teacher Exam Date 2023 in Hindi से सम्बंधित सभी जानकारी ऊपर उपलब्ध कर दी गई है. बिहार शिक्षक भर्ती 2023 फेज-2 से सम्बंधित अन्य जानकारी जैसे, योग्यता, उम्र सीमा, सैलरी, चयन प्रक्रिया आदि, निचे वाले लिंक के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं.

पूरी जानकारी: बीपीएससी स्कूल शिक्षक भर्ती 2023 (फेज-2)

 

BPSC TRE 2 Exam Date 2023
Teacher 2.0 Exam Date 2023

BPSC TRE 2.0 Exam से सम्बंधित FAQ

बिहार शिक्षक भर्ती की परीक्षा कब होगी?

बिहार शिक्षक भर्ती फेज-2 के अंतर्गत विद्यालय अध्यापक तथा हेडमास्टर की लिखित प्रतियोगिता परीक्षा दिनांक 07/12/2023 से 16/12/2023 के बिच आयोजित की जाएगी.

बीपीएससी शिक्षक परीक्षा 2023 का समय क्या है?

BPSC TRE 2.0 परीक्षा का समय 12 PM से 2.30 PM का है. यह परीक्षा केवल एक पाली में हीं आयोजित की जाएगी.

बीपीएससी हेड टीचर का एग्जाम कब होगा?

BC/EBC तथा SC/ST कल्याण विभाग के अंतर्गत हेडमास्टर पद की परीक्षा दिनांक 14/12/2023 को 12pm से 2.30pm के बिच आयोजित की जाएगी.